संगीतकार राम संपत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा था कि फ़िल्म के दो गानों के धुन उनके थे और बिना उनसे इजाज़त लिए इन धुनों का इस्तेमाल किया गया।
गुरुवार को न्यायमूर्ति डीजे कार्णिक ने राम संपत के पक्ष में फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों विवादास्पद गानों को हटाने के बाद फ़िल्म रिलीज़ की जाए।
इसके बाद आनन-फ़ानन में निर्माता राकेश रोशन ने अदालत के बाहर राम संपत से सुलह की। दोनों में कोई समझौता हुआ और अब ये फ़िल्म दोनों गानों के साथ रिलीज़ होगी।
दरअसल इन दोनों गानों, क्रेज़ी फ़ॉर.. और ब्रेक फ़्री.. को इस फ़िल्म की जान कहा जा रहा है। दोनों आइटम सॉंग ऋतिक रोशन और शाहरुख़ ख़ान पर फ़िल्माए गए हैं।
इन दोनों गानों में जो धुन इस्तेमाल किए गए उनसे मिलते जुलते धुन राम संपत ने मोबाइल कंपनी सोनी एरिक्सन के विज्ञापन के लिए बनाया था।
अदालत ने कहा कि विज्ञापन की धुन बेशक कुछ सेकेंडों की है लेकिन यही हिस्सा फ़िल्म के गानों में भी प्रमुखता से इस्तेमाल की गई है।
क्रेज़ी-4 में मुख्य भूमिका निभाई है इरफ़ान ख़ान, अरशद वारसी, राजपाल यादव, सुरेश मेनन और जूही चावला ने।
इस कॉमेडी फ़िल्म में जूही चावला डॉक्टर हैं जो अलग-अलग तरह की परेशानियों से जूझ रहे चार लोगों का इलाज़ करती हैं।
No comments:
Post a Comment