Friday, October 14, 2011

Webinfosys's Hindi News : अन्ना समर्थकों को श्रीराम सेना ने पीटा

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण से मारपीट करने के बाद गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर अन्ना हजारे समर्थकों के साथ मारपीट की गई। वहीं, भूषण पर हमले के दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों ने फिर भूषण को घर में घुसकर पीटने की धमकी भी दी।
कोर्ट परिसर में मौजूद आरोपियों के 50 से अधिक समर्थक अन्ना हजारे व प्रशांत भूषण के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। खुद को श्रीराम सेना का कार्यकर्ता बता रहे लोगों का जब अन्ना समर्थकों ने विरोध किया तो इन लोगों ने समर्थकों पर हमला बोल दिया। गेट नंबर-दो के सामने हो रही मारपीट पर पुलिस काबू पाती, तब तक अन्ना समर्थकों की पिटाई कर आरोपी फरार हो चुके थे।

इस हमले में जख्मी पांच लोगों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार गुरुद्वारा बंग्ला साहिब के पास से गिरफ्तार तेजेन्द्र पाल सिंह और विष्णु कुमार को इंद्र वर्मा के साथ दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने चौथे आरोपी अरुण का पता लगाने के लिए कोर्ट से आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर मांगा, लेकिन संबंधित जज के अवकाश पर होने के चलते आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News : "आडवाणी ही बनें प्रधानमंत्री"

वाराणसी। मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भरती ने कहा है कि उदनकी हार्दिक इच्छा है कि लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री बनें।

गुरूवार को यहां आडवाणी की जनचेतना यात्रा की सभा में उमा ने कहा कि वीपी सिह ने काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राजीव गांधी के खिलाफ बोफोर्स का मुद्दा उठाया था और पीएम बने थे। आज आडवाणी बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर जनता को जागरूक करने निकले हैं। मुझे भरोसा है आडवाणी अपने मकसद में कामयाब होंगे।

अटल पर नहीं थीं राजी
उमा ने कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेयी को नहीं, आडवाणी को पीएम देखना चाहती थीं। मुंबई अधिवेशन में जब आडवाणी ने अटल के नाम की घोषणा की तो उन्होंने अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई थी। यात्रा के तीसरे दिन बनारस में आडवाणी की सभा बेहद फीकी रही।

मुरली मनोहर जोशी के यहां से सांसद होने के बावजूद भीड़ कम ही दिखी। इससे प्रदेश के वरिष नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखीं।

सीएम पद नहीं चाहिए
उमा ने कहा कि उनके लिए मुख्यमंत्री पद से ज्यादा सम्मान की बात हुबली में तिरंगा फहराना है। तिरंगे के लिए वे 100 पद छोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की कोई चाहत नहीं है।


पार्टी कहेगी तो मैं जिम्मेदारी उठाने को तैयार
आडवाणी ने पीएम पद की दौड़ से बाहर होने की अटकलेे खारिज करते हुए कहा, इसमें कोई शक नहीं कि मुझे जितना सम्मान मिला है वह प्रधानमंत्री पद से ज्यादा है। हालांकि, अगर पार्टी चाहेगी तो मैं किसी भी जिम्मेदारी को कैसे ठुकरा सकता हूं? मैं आज भी पीएम पद संभालने के लिए फिट हूं।

प्रदेश पहुंचा जनचेतना रथ
आडवाणी की यात्रा ने गुरूवार शाम पौने सात बजे रीवा के हनुमना के रास्ते मप्र की सीमा में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा, स्कूली शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस, स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्र, कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया यात्रा की अगवानी करने वहां पहले से मौजूद थे। हालांकि, खराब सड़कों के कारण यात्रा में दिक्कतें आर्ई और तय समय से करीब तीन घंटे देर हुई।

रीवा के टीआरएस ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हुआ है, जब किसी सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उनको जेल जाना पड़ा है।

उनके जेल जाने में कांग्रेस अध्यक्ष, प्रधानमंत्री या गृहमंत्री की भूमिका नहीं। ऎसा सुप्रीम कोर्ट की सक्रियता के कारण ऎसा हुआ है। आडवाणी ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के "बेटी बचाओ अभियान" और लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं मप्र में स्वागत से अभिभूत हूं।

कांग्रेस में धरना
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुन्दर लाल तिवारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत रीवा के सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं भ्रष्टचार में लिप्त है, और भ्रष्टाचार के विरोध में यात्रा निकाली जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने आडवाणी के रीवा पहुंचने से पूर्व उन्हें उठा दिया।


समीर चौगांवकर



To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Thursday, October 13, 2011

Webinfosys's Hindi News : मिर्ची को लाएंगे भारत

नई दिल्ली/मुंबई। डॉन दाऊद इब्राहीम का खासमखास और दुनिया के 50 सबसे बड़े ड्रग माफियाओं में से एक इकबाल मिर्ची को लंदन में गिरफ्तार किए जाने के बाद उसके भारत लाए जाने को लेकर उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। बुधवार को विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने संभावना जताई कि जल्द ही मिर्ची को भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिर्ची के प्रत्यर्पण के लिए बातचीत शुरू हो गई है।


इधर, महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई की इंटरपोल शाखा से गैंगस्टर इकबाल मिर्ची को हिरासत में लेने में मदद को कहा है जिसे लंदन में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने यहां बताया कि हमने सीबीआई की इंटरपोल शाखा से इकबाल मिर्ची को हिरासत में लेने और हमें सौंपने को कहा है। इकबाल मिर्ची के खिलाफ मुम्बई और शेष महाराष्ट्र में 12 गंभीर मामला दर्ज है। गौरतलब है कि 61 वर्षीय मेमन के खिलाफ 1994 से इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस लंबित है और कई मामलों में मुम्बई पुलिस को उसकी तलाश है।



To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News : अंतरिक्ष में पहुंचा हमारा मेघा ट्रॉपिक्स


श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश)। मानसून और जलवायु परिवर्तन के अध्ययन के लिए हमारा उपग्रह ‘मेघा ट्रॉपिक्स’ बुधवार को छोड़ा गया। इसे तीन अन्य नैनो उपग्रहों के साथ प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी18 के जरिए लांच किया गया। चारों उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। पीएसएलवी-सी18 ने सुबह 11 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चारों उपग्रहों के साथ उड़ान भरी।

इसने करीब 11 बजकर 21 मिनट पर मेघा-ट्रॉपिक्स को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया। इसके बाद चार मिनट के भीतर तीनों नैनो उपग्रहों को भी उनकी निर्धारित वृत्तीय कक्षा में स्थापित कर दिया गया। मेघा ट्रॉपिक्स को भारत और फ्रांस के संयुक्त अभियान के तहत बनाया गया है। जबकि नैनो उपग्रहों में आईआईटी कानपुर के छात्रों द्वारा तैयार ‘जुगनू’, चेन्नई की एसआरएम यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार ‘एसआरएमसेट’ और लक्जमबर्ग का ‘वेसलसेट-1’ शामिल हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने इस मिशन को बड़ी सफलता बताया। उन्होंने बताया कि उष्ण कटिबंधीय जलवायु के अध्ययन के लिए विश्व में यह दूसरा संयुक्त अभियान है। इससे पहले नवंबर 1997 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और जापान ने उपग्रह छोड़ा था।

पीएसएलवी-सी18 के प्रक्षेपण के लिए 50 घंटे की उल्टी गिनती सोमवार को सुबह नौ बजे शुरू की गई थी। इसरो प्रमुख ने बताया कि प्रक्षेपण एक मिनट की देरी से किया गया, ताकि अंतरिक्ष के मलबे से बचा जा सके। विश्लेषण के आधार पर समय में परिवर्तन किया गया था। पीएसएलवी का यह 20 वां प्रक्षेपण था। 1993 में इसका पहला प्रक्षेपण असफल रहा था। इसके बाद से लगातार 19 प्रक्षेपण सफल रहे हैं।

मेघा ट्रॉपिक्स

उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में जलवायु और वायुमंडल के बदलावों के अध्ययन में मदद करेगा। मानसून पर निर्भर हमारे देश के लिए इस उपग्रह को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे बनाने में लागत 80 करोड़ रुपए आई है। वजन 1000 किलो है। इससे मिलने वाली जानकारी से न सिर्फ भारत, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र के सभी देशों और दुनिया के दूसरे हिस्सों को भी फायदा होगा। इसरो प्रमुख के अनुसार, हम इस उपग्रह से मिलने वाली सूचनाओं का विश्लेषण फरवरी तक करने में कामयाब हो जाएंगे।


To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News : सलमान खुर्शीद से सुप्रीम कोर्ट ख

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विधि मंत्री सलमान खुर्शीद के उस बयान पर तीखी नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि व्यवसायियों को जेल में डालने से निवेश के माहौल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अदालत ने कहा कि यदि यह खबर सही है तो परेशान करने वाली है।

जस्टिस जीएस सिंघवी और जस्टिस एचएल दत्तू की बेंच ने कहा कि खुर्शीद के बयान का यह आशय निकलता है कि जैसे व्यापारियों को जेल में रखने में हमारी रुचि है। कोर्ट की यह टिप्पणी 2जी मामले में आरोपी यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा और स्वान टेलीकॉम के विनोद गोयनका की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान सामने आई।

बेंच ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हरेन रावल से खुर्शीद के बयान पर स्पष्टीकरण मांगा। बेंच ने सवाल किया कि क्या हम यहां समय बर्बाद कर रहे हैं? आप सभी को रिहा करने के लिए एक मेमो पेश करिए, हम उनको रिहा कर देंगे। अदालत ने रावल से पूछा कि क्या वे खुर्शीद के इस बयान से सहमत हैं? क्या उन्होंने पक्ष बदल लिया है?

बेंच ने स्पष्ट किया कि यदि यह सरकार का पक्ष है तो भी न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। यदि आपको कोई निर्देश है तो कोर्ट को बताएं लेकिन वह भी हमें प्रभावित नहीं करेगा। अदालत के इन सवालों पर रावल ने कहा कि उन्हें आरोपियों की जमानत अर्जी का विरोध करने का निर्देश मिला है।

कोर्ट ने एक अखबार में छपी इस खबर पर भी आश्चर्य जताया कि सीबीआई डीएमके सांसद कनिमोझी और अन्य की जमानत अर्जी का विरोध नहीं करेगी। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि सीबीआई के जनसंपर्क अधिकारी ने भी खबर का खंडन नहीं किया है।

सलमान का खेद जताने से इनकार

अदालत की आपत्ति पर सलमान खुर्शीद ने खेद जताने से इनकार कर कर दिया। खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने तो यही कहा था कि न्यायपालिका एवं अन्य संस्थानों को देश के ‘राजनीतिक अर्थशास्त्र’ को समझना चाहिए और यह कि व्यापारियों को जेल में रखने से देश में निवेश पर प्रतिकूल असर होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बयान में जमानत शब्द का प्रयोग नहीं किया है। वैसे किसी भी मामले में जमानत देने या जेल भेजने पर फैसला लेने का अधिकार अदालत का है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट ने ही यह व्यवस्था दी है कि ‘जमानत कानून है और जेल अपवाद’।



To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News : हिसार उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

हिसार लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. इस सीट पर गांधीवादी अन्ना हजारे की कांग्रेस के पक्ष में मतदान न करने की अपील का असर साफ नजर आ रहा है और सत्तारूढ़ कांग्रेस के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.
सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. चुनाव में 40 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. हिसार सीट पर कांग्रेस ने तीन बार सांसद रह चुके जय प्रकाश को टिकट दिया है. उनके खिलाफ दिवंगत मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र और हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई और मुख्य विपक्षी दल इनेलोद के अजय सिंह चौटाला ताल ठोंक रहे हैं. चौटाला डबवाली सीट से विधायक हैं और इनेलोद अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के पुत्र हैं.

चुनाव मैदान में मौजूद 40 प्रत्याशियों में से ज्यादातर निर्दलीय हैं. इस सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 13.32 लाख है जिनमें से 7.29 लाख पुरूष हैं. हिसार में सभी मतदान केंद्रों में पहली बार वीडियोग्राफी की जा रही है. मतदान केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच ‘स्ट्रांग रूम’ ले जाया जाएगा.
हरियाणा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमिता मिश्रा ने कहा, ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी 1506 मतदान केंद्रों में पुलिस बल के साथ साथ केंद्रीय बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं जिनमें 4000 जवान हैं. 1506 मतदान केंद्रों में से 339 को अत्यंत संवेदनशील और 387 को संवेदनशील घोषित किया गया है.
हिसार सीट पर चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थमा. प्रचार में, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रहे अन्ना पक्ष और कांग्रेस के बीच द्वन्द्व हावी रहा. वर्ष 2009 में हुए संसदीय चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा में हिसार को छोड़ कर 10 में से 9 लोकसभा सीटें जीती थीं.
हिसार सीट पर भजनलाल की पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस ने बाजी मारी थी. भजनलाल के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. इस सीट पर 4.6 लाख जाट मतदाता, 80,000 ब्राह्मण, 36,000 बिश्नोई, 65,000 पंजाबी मतदाता हैं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक है.


To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News : तीन युवकों ने प्रशांत भूषण पर किया हमला


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वकील व टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण पर बुधवार को तीन युवकों ने उनके चैंबर में घुसकर हमला किया। बचाने आए उनके सहयोगी के साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने बाद में पर्चे भी फेंके और कहा कि कुछ दिनों पहले कश्मीर पर दिए गए बयान के विरोध में यह हमला किया गया है। हमलावरों में से एक इंदर वर्मा को मौके पर ही पकड़ लिया गया है, जो खुद को श्रीराम सेना की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष बता रहा है।

शाम साढ़े चार बजे

1. प्रशांत भूषण अपने चैंबर में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। 2.तभी तीन युवक पहुंचे। कहा-हमारा अप्वाइंटमेंट है। प्रशांतजी से मिलना है। 3.प्रशांत भूषण इंटरव्यू देने में व्यस्त थे, तभी युवकों ने उन पर हमला कर दिया। 4.थप्पड़, लात और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। बाद में कुर्सी से नीचे गिरा दिया। 5.शोर शराबा सुनकर लोग पहुंचे। तीन में से दो हमलावर फरार। एक पकड़ा गया।

क्या कहा था प्रशांत भूषण ने

26 सितंबर को वाराणसी में भूषण ने कहा था कि सेना के दम पर कश्मीरियों को बहुत दिनों तक दबाव में नहीं रखा जा सकता। कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।

शुक्रवार को रणनीति तय करेगी टीम अन्ना

टीम अन्ना शुक्रवार को आगे की रणनीति तय करेगी। इस दिन कोर कमेटी की बैठक हो रही है, जिसमें प्रशांत पर हमले, दिग्विजय की चिट्ठी और लोकपाल पर सरकार की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

सरकार ने क्या मूर्ख समझ रखा है : किरण बेदी

लोकपाल को संवैधानिक निकाय का दर्जा देने संबंधी सरकार की कोशिशों पर टीम अन्ना ने संदेह जताया है। किरण बेदी ने ट्विटर पर लिखा कि विधेयक में देरी के लिए मूर्ख बनाने का तरीका है।

अन्ना को रामदेव और आरएसएस का भी समर्थन: दिग्विजय

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को सिविल सोसायटी और बाबा रामदेव को संघ के समर्थन की बात दोहराई सबूत के तौर पर उन्होंने संघ के सरकार्यवाह सुरेश (भय्या) जोशी की अन्ना को लिखी चिट्ठी भी पेश की।

अरुंधति और अग्निवेश समेत छह लोग निशाने पर

भगत सिंह क्रांति सेना के निशाने पर छह और लोग हैं। इनमें अरुंधति राय, स्वामी अग्निवेश के अलावा कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मालिक शामिल हैं। दैनिक भास्कर डॉटकॉम से बातचीत में हमलावरों में से एक तेजिंदर ने कहा कि भगत सिंह क्रांति सेना एक साल पहले ही बनाई गई थी। इससे पहले वह भाजपा में ही शामिल था।

आपको देश संभालना है, ऐसा काम न करें : अन्ना

अन्ना ने कहा ये कोई रास्ता नहीं कि कानून हाथ में लेकर मार-पिटाई की जाए। अगर हमारी बात पसंद नहीं है तो चर्चा करें। युवा ऐसा काम कर रहे हैं। युवाओं से हमें बहुत उम्मीद है। हमें तो लगता है कि ये देश को संभालेंगे। प्रशांत भूषण को कुछ दिन के लिए सुरक्षा दी जानी चाहिए।

तुम कश्मीर तोड़ोगे हम सिर तोड़ देंगे

इन युवकों ने हमले के बाद पर्चे बांटे। इसमें लिखा था-कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। तुम कश्मीर तोड़ोगे तो हम तुम्हारा सिर तोड़ देंगे। वंदे मातरम्।

ये कांग्रेस का काम : भाजपा

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस की कुचक्र मंडली ही ऐसा काम करवा सकती है।

इसकी जांच हो : कांग्रेस

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमलावर भाजयुमो से जुड़े हैं। इसलिए जांच होनी चाहिए।


To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News : शिवानी हत्याकांड में आरके शर्मा बरी

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बहुचर्चित शिवानी भटनागर हत्याकांड में पूर्व आईपीएस अधिकारी रविकांत शर्मा को बरी कर दिया। शर्मा के अलावा दो अन्य को भी अदालत ने बरी कर दिया। हत्याकांड के चौथे आरोपी प्रदीप शर्मा की उम्र कैद की सजा बरकरार रखी गई। मामले में निचली अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील पर बुधवार को फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति बीडी अहमद और न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह की खंडपीठ ने कहा कि आरके शर्मा, श्रीभगवान शर्मा और सत्य प्रकाश को संदेह का लाभ मिला है , प्रदीप की दोषी होने की पुष्टि होती है। प्रदीप शर्मा की सजा को बरकरार रखते हुए अदालत ने कहा कि हालांकि शिवानी की हत्या की मंशा स्पष्ट नहीं होती लेकिन यह सवाल उठता है कि क्या प्रदीप शर्मा ने स्वयं कार्रवाई की या आरके शर्मा या अन्य लोगों के कहने पर।

अदालत के समक्ष जो कागजात हैं उनके आधार पर अदालत इन सवालों का जवाब नहीं दे सकती। न्यायमूर्ति अहमद और न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, ‘आम लोगों की तरह न्यायाधीशों की भी शंकाएं होती हैं लेकिन जज अपने निष्कर्ष पर पहुंचने को स्वतंत्र हैं। महज शंका के आधार पर किसी को सजा नहीं दी जा सकती।’ चौरासी पन्नों के फैसले में अदालत ने कहा कि सरकारी पक्ष आरके शर्मा और पत्रकार शिवानी के हत्यारे के बीच की कड़ी साबित करने में विफल रही है। फोन कॉल के बारे में पेश रिकॉर्ड के साथ भी छेड़छाड़ किया गया है।

लिहाजा, अदालत इस पर भरोसा नहीं कर सकती। कोर्ट ने कहा, ‘हालांकि शिवानी भटनागर की हत्या की मंशा साफ नहीं है, लेकिन इस संबंध में अदालत की नजर में आए वैज्ञानिक सबूत और परिस्थितिजन्य कारणों से साफ है कि प्रदीप शर्मा ने ही शिवानी भटनागर की हत्या की।’ आरके शर्मा को बरी करने की मांग करते हुए उनके वकील ने दलील दी थी कि टेलीफोन कॉल के रिकॉर्ड और उस दौरान इस श्रृंखला की कई कड़ियां गुम हैं। उनके मुवक्किल को फंसाने के लिए रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई है।

सरकारी वकील पवन शर्मा ने बचाव पक्ष की दलील को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी ने अपने उच्च पद का लाभ लेते हुए गवाहों को प्रभावित किया जिससे अभियोजन पक्ष के 43 गवाह मुकर गए। अभियोजन पक्ष के अनुसार पूर्व आईपीएस अधिकारी आरके शर्मा ने शिवानी को कुछ गोपनीय दस्तावेज दिए थे। शिवानी उन दस्तावेजों को सार्वजनिक करना चाहती थी जिससे उसकी हत्या की गई।

जस्टिस बीड़ी अहमद और जस्टिस मनमोहन सिंह की बेंच ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई पूरी कर 21 दिसंबर 2010 को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। आरके शर्मा सहित तीन अन्य लोग लगभग 10 सालों से तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार शिवानी भटनागर की 23 जनवरी 1999 को पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित नवकुंज अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी।




To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News : कांग्रेस नहीं चाहती अन्ना को और नाराज करना


नई दिल्ली। अन्ना हजारे को प्रधानमंत्री द्वारा पत्र लिखकर जवाब देने के बाद कांग्रेस अब उन्हें बेवजह नाराज नहीं करना चाहती। कांग्रेस का कहना है कि जब प्रधानमंत्री ने अन्ना के पत्र के जवाब में उन्हें चिट्ठी लिख दी है, अब आगे किसी तरह के पत्र या संवाद की जरूरत नहीं है। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी की ओर से यह बयान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की बुधवार को अन्ना को लिखी गई दूसरी चिठ्ठी के बाद आया है। पत्र में दिग्विजय ने अन्ना को संघ के समर्थन का उल्लेख है।

जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि, ‘अन्ना हजारे को प्रधानमंत्री की ओर से लिखे गए पत्र के बाद अब उनसे किसी तरह के पत्र या संवाद की जरूरत नहीं है।’ वे दिग्विजय की ओर से लिखे गए पत्र पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। अन्ना को आरएसएस भाजपा के समर्थन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन ने कहा कि भाजपा और संघ के लोगों ने खुद बार बार यह कहा है कि वह उन्हें सहयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी अपनी ओर से पूरे मामले को तूल नहीं देना चाहती। पार्टी अन्ना और उनकी टीम के हर एक्शन को देखने के बाद ही जवाब देने के पक्ष में है। दरअसल कांग्रेस पांच राज्यों में आसन्न चुनाव को देखते हुए अन्ना को जितना संभव हो साधे रखना चाहती है। पार्टी ने महाराष्ट्र से जुड़े नेताओं के जरिए उनसे लगातार संपर्क भी बनाए रखा है। अन्ना को यह समझाने की कोशिश सत्ताधारी दल करता रहा है कि वह उनके उठाए हर मुद्दे का सम्मान करती है। लेकिन कुछ सियासी मजबूरियां भी हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अन्ना मामले में बहुत फूंक फूंक कर कदम रख रही है। पार्टी ने हिसार चुनाव में अन्ना टीम के शिरकत करने के बाद चुनाव मैदान में अन्ना और उनके साथियों का संघ से जुड़ाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वहीं मुखर रूप से दिग्विजय सिंह भी अपनी बात कहते रहे।

पार्टी चुपचाप अन्ना और उनकी टीम पर अपने नेताओं की ओर से सियासी हमले को देखती रही। यही नहीं पार्टी के आधिकारिक फोरम से भी दिग्विजय सिंह के पत्र और उनके मुद्दों पर मौन समर्थन दिखाई पड़ा। चुप्पी टूटी भी तो इस तरह कि प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि लोग यह सवाल उठा रहे है कि अन्ना और उनकी टीम की लड़ाई भ्रष्टाचार से है या फिर एंटी कांग्रेस की मुहिम है।


To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

Webinfosys's Hindi News :दिवाली पर दिल्‍ली को दहलाना चाहता था लश्‍कर

अम्बाला .कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किग में खड़ी कार से बुधवार रात भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से अफरातफरी मच गई। इस कार से पांच डेटोनेटर, तीन टाइमर और पांच किलो एक्सप्लोसिव मिक्सचर मिला। बम की सूचना मिलते ही लुधियाना, करनाल और मधुबन से बम स्क्वाड को मौके पर बुला लिया गया। रात में ही दिल्ली पुलिस की एक टीम भी अम्बाला पहुंच गई। एनएसजी का दस्‍ता भी मौके पर पहुंच गया। बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लश्‍कर-ए-तैयबा से जुड़े लोग दिवाली पर दिल्‍ली में धमाका करने के लिए यह विस्‍फोटक ले जा रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिला पुलिस को सूचना मिली कि कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किग में खड़ी किसी कार में बम रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना की टीम मौके पर पहुंच गई। रात करीबन नौ बजे बम स्क्वाड ने पार्किग में खड़ी इंडिका कार (एचआर 03आर-0054) के शीशे तोड़कर जांच शुरू की तो उसमें से दो पैकेट बरामद हुए। इसके बद 12.05 बजे क्रेन मंगवा कर पार्किग की सभी गाड़ियों को वहां से निकालने का काम शुरू किया गया। रात 12.26 बजे मधुबन, हिसार और लुधियाना से बम स्क्वाड की टीमों को बुलाया गया। रात डेढ़ बजे मधुबन से पहुंचे बम स्क्वायड के दस्ते ने अनाधिकृत तौर पर कार से विस्फोटक मिलने की पुष्टि कर दी। कार पंचकूला के व्यापारी के नाम इंडिका कार से मिली आरसी राहुल ट्रेडिंग कंपनी के नाम है। इसमें सेक्टर सात मकान नंबर 1188 अंकित है। पुलिस ने गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को काफी समय से इस कार की तलाश थी। दिल्ली की टीम थी काफी समय से पीछे दिल्ली पुलिस को इस संदिग्ध गाड़ी की तलाश काफी दिनों से थी और वहां की टीम इसको ट्रेस करने में जुटी हुई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक नीले रंग की यह इंडिका कार के मालिक के जम्मू से तार जुड़े हुए थे। इसमें बम होने की सूचना भी दिल्ली पुलिस ने ही हरियाणा पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार में बम होने की सूचना अम्बाला पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची।

To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page