Friday, April 11, 2008

Webinfosys's Hindi News :इराक़ मामले पर विपक्ष ने बुश को घेरा

अमरीका में विपक्षी डेमोक्रैटिक पार्टी ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर आरोप लगाया है कि वो राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए इराक़ के भविष्य पर कोई भी अहम फ़ैसला नहीं ले पा रहे हैं।

विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति बुश इराक़ के बारे में कोई भी अहम फ़ैसला नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव तक टालना चाहते हैं।

डेमोक्रैटिक पार्टी ने बुश के उस बयान को गंभीरता से लिया है जिसमें उन्होंने जुलाई में इराक़ से सैनिकों की वापसी रोकने की बात कही है।

जॉर्ज बुश ने कहा था कि जुलाई में सैनिकों की वापसी रोक कर इराक़ की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

अमरीकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव की अध्यक्ष और डेमोक्रैटिक पार्टी की नेता नैन्सी पेलोसी ने कहा है कि राष्ट्रपति को जनता को जवाब देना ही होगा।

सैनिकों की संख्या में कटौती

अमरीकी राष्ट्रपति बुश का कहना है कि इराक़ में मिली कामयाबी को ध्यान में रखते हुए अमरीका वहां अपनी फ़ौज में 31 जुलाई तक 25 प्रतिशत की कटौती कर देगा।

यानी वो सारे सैनिक जो पिछले साल एक नई नीति के तहत इराक़ भेजे गए थे, 31 जुलाई तक वापस लौट सकेंगे और इसके बाद वहाँ के हालात की समीक्षा होगी।

राष्ट्रपति बुश ने कहा है कि वो इराक में अमरीकी फ़ौज के कमांडर जनरल डेविड पेट्रयस और राजदूत रायन क्रॉकर की सलाह को मानते हुए ये ऐलान कर रहे हैं।

जनरल पेट्रयस ने इस कटौती के बाद 45 दिनों का और समय मांगा है, इस बात का आकलन करने के लिए कि वहां के हालात फौज में और कटौती की इजाज़त देते हैं या नही।

ग़ौरतलब है कि डेमोक्रैटिक पार्टी इराक़ से जल्दी से जल्दी सेना वापस बुलाने के पक्ष में हैं।




Back To Index Page

No comments: