Thursday, March 6, 2008

Webinfosys's Hindi News :श्रेय पूरी टीम को जाता है: द्रविड़

ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर लौट रही भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि टीम ने बहुत ही मुश्किल काम पूरा किया, जिसका पूरा श्रेय टीम और उससे जुड़े लोगों को जाता है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान द्रविड़ ने कहा है, "इतने लंबे दौरे में अंत तक अच्छा प्रदर्शन करते रहना काफ़ी चुनौती भरा काम था और टीम ने इस दौरान बहुत ही ज़बरदस्त क्रिकेट खेला."


अब 'एक मुलाक़ात' कार्यक्रम को नई श्रृंखला के तहत अलग अंदाज़ में पेश किया जाएगा। पहली बार कुछ आमंत्रित लोगों की मौजूदगी में 'एक मुलाक़ात' सवाज-जवाब और बातचीत के प्रारूप में सुनाई देगा.
भारत संपादक संजीव श्रीवास्तव का इस मौक़े पर कहना था, "हर ख़बर के पीछे कोई न कोई कहनी छिपी होती है. हम 'एक मुलाक़ात' के ज़रिए ख़बर बनाने वाली जानी-मानी हस्तियों के असल व्यक्तित्व को श्रोताओं के सामने लाने की कोशिश करते हैं, उनका कम सार्वजनिक चेहरा श्रोताओं को दिखाने की कोशिश करते हैं."

इसकी पहली कड़ी में महमान हैं राहुल द्रविड़ जिन्होंने मैदान के बाहर भी सवालों के बाउंसर का बख़ूबी सामना किया है.

'काजोल हैं पसंदीदा अभिनेत्री'

बातचीत में द्रविड़ ने ये भी माना कि जब वो क्रिकेट खेल नहीं रहे होते तो उतनी नज़दीक़ी से उस पर नज़र नहीं रखते और परिवार के साथ समय ज़्यादा बिताते हैं.

द्रविड़ ने बताया कि उसकी टीम के सदस्यों से जीत के बाद बात तो नहीं हुई मगर कुछ लोगों को उन्होंने मोबाइल पर एसएमएस के ज़रिए बधाई ज़रूर दी।

आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन का अभिनय पसन्द करने वाले राहुल द्रविड़ ने पसंदीदा अभिनेत्री का नाम पूछने पर काजोल का नाम लिया और उनका कहना था कि उनके जीवन का पहला और आख़िरी प्यार उनकी पत्नी ही हैं.

('एक मुलाक़ात' बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के अलावा, बीबीसी हिंदी – मीडियम वेव 212 मीटर बैंड पर और शॉर्टवेव 19, 25, 41 और 49 मीटर बैंड पर - भारतीय समयानुसार हर रविवार रात आठ बजे प्रसारित होता है. दिल्ली और मुंबई में श्रोता इसे रेडियो-वन एफ़एम 94.3 पर भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 12 बजे भी सुन सकते हैं.




Back To Index Page

No comments: