अम्बाला .कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किग में खड़ी कार से बुधवार रात भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से अफरातफरी मच गई। इस कार से पांच डेटोनेटर, तीन टाइमर और पांच किलो एक्सप्लोसिव मिक्सचर मिला। बम की सूचना मिलते ही लुधियाना, करनाल और मधुबन से बम स्क्वाड को मौके पर बुला लिया गया। रात में ही दिल्ली पुलिस की एक टीम भी अम्बाला पहुंच गई। एनएसजी का दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोग दिवाली पर दिल्ली में धमाका करने के लिए यह विस्फोटक ले जा रहा था।
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिला पुलिस को सूचना मिली कि कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किग में खड़ी किसी कार में बम रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना की टीम मौके पर पहुंच गई। रात करीबन नौ बजे बम स्क्वाड ने पार्किग में खड़ी इंडिका कार (एचआर 03आर-0054) के शीशे तोड़कर जांच शुरू की तो उसमें से दो पैकेट बरामद हुए।
इसके बद 12.05 बजे क्रेन मंगवा कर पार्किग की सभी गाड़ियों को वहां से निकालने का काम शुरू किया गया। रात 12.26 बजे मधुबन, हिसार और लुधियाना से बम स्क्वाड की टीमों को बुलाया गया। रात डेढ़ बजे मधुबन से पहुंचे बम स्क्वायड के दस्ते ने अनाधिकृत तौर पर कार से विस्फोटक मिलने की पुष्टि कर दी।
कार पंचकूला के व्यापारी के नाम
इंडिका कार से मिली आरसी राहुल ट्रेडिंग कंपनी के नाम है। इसमें सेक्टर सात मकान नंबर 1188 अंकित है। पुलिस ने गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को काफी समय से इस कार की तलाश थी।
दिल्ली की टीम थी काफी समय से पीछे
दिल्ली पुलिस को इस संदिग्ध गाड़ी की तलाश काफी दिनों से थी और वहां की टीम इसको ट्रेस करने में जुटी हुई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक नीले रंग की यह इंडिका कार के मालिक के जम्मू से तार जुड़े हुए थे। इसमें बम होने की सूचना भी दिल्ली पुलिस ने ही हरियाणा पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार में बम होने की सूचना अम्बाला पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची।
To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE
Back To Index Page
No comments:
Post a Comment