Friday, October 14, 2011

Webinfosys's Hindi News : "आडवाणी ही बनें प्रधानमंत्री"

वाराणसी। मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भरती ने कहा है कि उदनकी हार्दिक इच्छा है कि लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री बनें।

गुरूवार को यहां आडवाणी की जनचेतना यात्रा की सभा में उमा ने कहा कि वीपी सिह ने काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राजीव गांधी के खिलाफ बोफोर्स का मुद्दा उठाया था और पीएम बने थे। आज आडवाणी बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर जनता को जागरूक करने निकले हैं। मुझे भरोसा है आडवाणी अपने मकसद में कामयाब होंगे।

अटल पर नहीं थीं राजी
उमा ने कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेयी को नहीं, आडवाणी को पीएम देखना चाहती थीं। मुंबई अधिवेशन में जब आडवाणी ने अटल के नाम की घोषणा की तो उन्होंने अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई थी। यात्रा के तीसरे दिन बनारस में आडवाणी की सभा बेहद फीकी रही।

मुरली मनोहर जोशी के यहां से सांसद होने के बावजूद भीड़ कम ही दिखी। इससे प्रदेश के वरिष नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखीं।

सीएम पद नहीं चाहिए
उमा ने कहा कि उनके लिए मुख्यमंत्री पद से ज्यादा सम्मान की बात हुबली में तिरंगा फहराना है। तिरंगे के लिए वे 100 पद छोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की कोई चाहत नहीं है।


पार्टी कहेगी तो मैं जिम्मेदारी उठाने को तैयार
आडवाणी ने पीएम पद की दौड़ से बाहर होने की अटकलेे खारिज करते हुए कहा, इसमें कोई शक नहीं कि मुझे जितना सम्मान मिला है वह प्रधानमंत्री पद से ज्यादा है। हालांकि, अगर पार्टी चाहेगी तो मैं किसी भी जिम्मेदारी को कैसे ठुकरा सकता हूं? मैं आज भी पीएम पद संभालने के लिए फिट हूं।

प्रदेश पहुंचा जनचेतना रथ
आडवाणी की यात्रा ने गुरूवार शाम पौने सात बजे रीवा के हनुमना के रास्ते मप्र की सीमा में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा, स्कूली शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस, स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्र, कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया यात्रा की अगवानी करने वहां पहले से मौजूद थे। हालांकि, खराब सड़कों के कारण यात्रा में दिक्कतें आर्ई और तय समय से करीब तीन घंटे देर हुई।

रीवा के टीआरएस ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हुआ है, जब किसी सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उनको जेल जाना पड़ा है।

उनके जेल जाने में कांग्रेस अध्यक्ष, प्रधानमंत्री या गृहमंत्री की भूमिका नहीं। ऎसा सुप्रीम कोर्ट की सक्रियता के कारण ऎसा हुआ है। आडवाणी ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के "बेटी बचाओ अभियान" और लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं मप्र में स्वागत से अभिभूत हूं।

कांग्रेस में धरना
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुन्दर लाल तिवारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत रीवा के सिरमौर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं भ्रष्टचार में लिप्त है, और भ्रष्टाचार के विरोध में यात्रा निकाली जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने आडवाणी के रीवा पहुंचने से पूर्व उन्हें उठा दिया।


समीर चौगांवकर



To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

No comments: