Thursday, October 13, 2011

Webinfosys's Hindi News : मिर्ची को लाएंगे भारत

नई दिल्ली/मुंबई। डॉन दाऊद इब्राहीम का खासमखास और दुनिया के 50 सबसे बड़े ड्रग माफियाओं में से एक इकबाल मिर्ची को लंदन में गिरफ्तार किए जाने के बाद उसके भारत लाए जाने को लेकर उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। बुधवार को विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने संभावना जताई कि जल्द ही मिर्ची को भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिर्ची के प्रत्यर्पण के लिए बातचीत शुरू हो गई है।


इधर, महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई की इंटरपोल शाखा से गैंगस्टर इकबाल मिर्ची को हिरासत में लेने में मदद को कहा है जिसे लंदन में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने यहां बताया कि हमने सीबीआई की इंटरपोल शाखा से इकबाल मिर्ची को हिरासत में लेने और हमें सौंपने को कहा है। इकबाल मिर्ची के खिलाफ मुम्बई और शेष महाराष्ट्र में 12 गंभीर मामला दर्ज है। गौरतलब है कि 61 वर्षीय मेमन के खिलाफ 1994 से इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस लंबित है और कई मामलों में मुम्बई पुलिस को उसकी तलाश है।



To know More about Website and Web bace software development CLICK HERE

Back To Index Page

No comments: