Monday, October 1, 2007

Webinfosys Hindi News : पाकिस्तान के सूबा सरहद में धमाका, 15 मरे

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत में सेना के एक क़ाफ़िले पर हुए संदिग्ध आत्मघाती हमले में पंद्रह लोगों की मौत हो गई है.


पुलिस का कहना है कि यह हमला बन्नू के बाहरी क्षेत्र में हुआ है जो सीमावर्ती कबायली इलाक़ों से सटा हुआ है. बन्नू में सैनिकों की छावनी है.
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल वहीद अरशद ने पाकिस्तान के जियो टीवी से कहा है कि धमाके में चार पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक मारे गए हैं.
पुलिस के अनुसार बम संभवत: एक ऑटो रिक्शा में रखा गया था और यह उस समय फटा जब उसकी तलाशी ली जा रही थी.
अभी यह साफ नहीं हुआ है कि बम में धमाका किसी यात्री ने किया या फिर ऑटो चालक ने.
बन्नू उत्तरी वज़ीरिस्तान क्षेत्र में है जो अफ़गानिस्तान से लगी सीमा से सटा हुआ है जहां तालिबान समर्थक बड़ी संख्या में रहते हैं.
पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सेना पर ऐसे कई हमले हुए हैं.
इस्लामाबाद की लाल मस्ज़िद पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमले और बमबारी तेज़ हुई है.

No comments: