Monday, October 8, 2007

Webinfosys Khel-kud ki News : भारत को चौथा झटका, द्रविड़ भी आउट

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चंडीगढ़ में खेले जा रहे चौथे वनडे में भारत को चौथा झटका लगा है. लंबे स्ट्रोक्स खेलने के लिए जूझ रहे राहुल द्रविड़ आउट हो गए हैं.


द्रविड़ का विकेट 46वें ओवर में 244 के स्कोर पर गिरा. द्रविड़ ने 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए.
दूसरे छोर पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 35 रन बनाकर खेल रहे हैं.
इससे पूर्व, सचिन को तीसरा झटका सचिन के रूप में लगा.
सचिन का विकेट 42वें ओवर में गिरा जब जेम्स होप्स की गेंद पर अंपायर ने एलबीडब्ल्यू की अपील ठुकरा दी, लेकिन इस बीच रन लेने के लिए दौड़ पड़े सचिन की गिल्लियाँ शॉर्ट फाइन लेग पर मुस्तैद ब्रेट ली ने उड़ा दीं.
सचिन ने 119 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 79 रन बनाए. सचिन का विकेट 221 के स्कोर पर गिरा.
सचिन ने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने हाथ खोले हैं और तेज़ी से रन बटोरने शुरू किए हैं.
सचिन ने करियर के 399वें वनडे मैच में 84वाँ अर्धशतक लगाया. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ यह उनका 12वाँ अर्धशतक था.
भारत ने युवराज का विकेट 36 ओवर की आखिरी गेंद पर गँवाया.जेम्स होप्स की गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारने के प्रयास में रिकी पोंटिंग को कैच थमा बैठे.
युवराज ने 55 गेंदों पर पाँच चौकों की मदद से 39 रन बनाए. उनका विकेट 174 के योग पर गिरा.


अच्छी शुरुआत


सचिन के साथ भारत को अच्छी शुरुआत देने के बाद सौरभ गांगुली आउट हो गए हैं.
गांगुली जेम्स होप्स की गेंद पर विकेट के पीछे एडम गिलक्रिस्ट के हाथों लपके गए.
गांगुली का विकेट 20वें ओवर में 91 के योग पर गिरा. उन्होंने 59 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 41 रन बनाए.
सिरीज़ में गांगुली को पहली बार बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला था. वह वर्षा से धुले पहले वनडे में बल्लेबाज़ी नहीं कर सके थे, जबकि कोच्चि और हैदराबाद में चोट के कारण उन्हें एकादश में जगह नहीं मिली थी.
इसके पहले भारतीय कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.
भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं. टीम में सौरभ गांगुली, आरपी सिंह और मुरली कार्तिक को गौतम गंभीर, एस श्रीसंत और राहित शर्मा के स्थान पर शामिल किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया ने नैथन ब्रेकन को स्टुअर्ट क्लार्क की जगह लिया है.
इस सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की टीम दो मैच जीतकर 2-0 से आगे हैं. जबकि एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था.
ट्वेन्टी 20 विश्व कप से अलग रहे सचिन और राहुल द्रविड़ ने अभी तक सिरीज़ में प्रभावित नहीं किया है जबकि सौरभ को अभी बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा ही नहीं मिला है.
दूसरी ओर 50 ओवरों के मैच की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर चौथा वनडे जीत जाती है तो कम से कम वह सिरीज़ हार नहीं सकती.
दो वनडे मैचों में भारत को भारत की धरती पर हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद हैं.


टीमें इस प्रकार है:


भारत: सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, मुरली कार्तिक और आरपी सिंह.
ऑस्ट्रेलिया: एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन, ब्रैड हॉज, माइकल क्लार्क, रिकी पोंटिंग (कप्तान), एंड्र्यू साइमंड्स, ब्रैड हॉग, नैथन ब्रेकन, जेम्स होप्स, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन.




Back To Index Page

No comments: