Saturday, October 6, 2007

Webinfosys's News : सोनू निगम गाएँगे हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में

सोनू निगम इस महीने की 12 तारीख को हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में अपना कार्यक्रम पेश करेंगे.
इस मौक़े पर अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ओप्रा विनफ्री भी मौजूद रहेंगे.


ऐसा पहली बार है कि कोई भारतीय प्रतिष्ठित हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में संगीत पेश करेगा.
सोनू इस कार्यक्रम को लेकर ख़ासे उत्साहित हैं.
उन्होंने बीबीसी को बताया, "मुझे काफी ख़ुशी है है कि पूरी दुनिया में मशहूर इस विश्वविद्यालय में मुझे अपना संगीत पेश करने का मौका मिल रहा है. ये मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि किसी भारतीय को पहली बार ऐसा कार्यक्रम करने का मौका मिल रहा है."
उनका कहना था, "जब उन्होंने मुझे शुरु में बताया कि जॉर्ज बुश और बिल गेट्स भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ."
इस मौके पर सोनू गांधी जी का मशहूर भजन 'वैश्नव जन ते...' को अंग्रेज़ी में पेश करेंगे.
सोनू का मानना है कि इस तरह से वो गांधी जी के संदेश को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचा सकेंगे.
इसके अलावा वो कुछ अंग्रेजी में अनुवाद किए गए गुजराती भजन भी लोगों को सुनाएँगे.
शायद कम लोगों को ही पता होगा कि अपनी पढ़ाई के दिनों में सोनू कितने मशहूर थे.
वो पढ़ाई लिखाई के मामले में भी हमेशा अव्वल रहे हैं. अब जब कि उन्हें प्रतिष्ठित हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में गाने का मौका मिल रहा है वो चाहते हैं कि उनकी अगली पीढ़ी पढ़ने के लिए वहाँ ज़रुर जाएगी.




Back To Index Page

No comments: