हालांकि वो डेलिगेट्स यानि प्रतिनिधियों के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा से पीछे चल रही हैं।
रविवार को प्यूर्टो रीको में जीत के बाद हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि बराक ओबामा से ज्यादा लोकप्रियता उन्हें हासिल हैं और वो रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन को हराने में अधिक सक्षम हैं।
ग़ौरतलब है कि लगभग दो सौ प्रतिनिधियों ने अभी तक तय नहीं किया है कि वे किसका समर्थन करेंगे।
दूसरी ओर बराक ओबामा को उम्मीदवार बनने में केवल 50 प्रतिनिधियों के समर्थन की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मोंटाना और साउथ डिकोटा में मतदान होना है।
कड़ा संघर्ष
प्रेक्षकों का मानना है कि हिलेरी क्लिंटन अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाए रखने की लड़ाई लड़ रही हैं।
हाल में हिलेरी को झटका लगा है। पार्टी की अनुशासन समिति ने फ़ैसला किया है कि दो प्रांतों के आधे वोट ही गिने जाएँगे।
डेमोक्रेटिक पार्टी की अनुशासन समिति ने फ़ैसला लिया है कि मिशिगन और फ़्लोरिडा प्रांतों के आधे मतों की ही गिनती की जाएगी। इस फ़ैसले से हिलेरी ओबामा से और ज़्यादा पिछड़ती नज़र आ रही हैं।
मिशिगन और फ़्लोरिडा में चुनाव इस साल की शुरूआत में ही हो गए थे पर दोनों राज्यों के नतीजे पार्टी के नियमों के उल्लंघन के कारण अन्य राज्यों के नतीजों में शामिल नहीं किए गए थे।
हिलेरी चाहती हैं कि इन दो प्रांतों के वोट गिने जाएँ ताकि उनके कुल वोट बराक ओबामा के आसपास तक पहुँच सकें।
No comments:
Post a Comment