साउथ डेकोटा और मोंटाना प्रांतों में हुए चुनावों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है।
अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार चयन के लिए चल रहे चुनाव के समाप्त होने की घोषणा करते हुए कहा है कि वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रटिक पार्टी के उम्मीदवार होने जा रहे हैं।
साउथ डेकोटा के चुनावों में औपचारिक जीत हिलेरी क्लिंटन की हुई है और उन्होंने फ़िलहाल दौड़ से बाहर हटने की घोषणा करने से इनकार किया है।
न्यूयॉर्क में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वे इस समय राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा नहीं कर रही हैं और वे इस बारे में अपने समर्थकों की सलाह सुनना चाहेंगीं।
उन्होंने अपने समर्थकों को समर्थन और मत देने के लिए धन्यवाद भी दिया है।
उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा को लंबे और अच्छे प्रचार अभियान के लिए बधाई दी है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से ओबामा की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अब यह तय माना जा रहा है कि उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर हो गई हैं।
हिलेरी क्लिंटन ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि पार्टी के हित में ज़रुरी हुआ तो वो बराक ओबामा के साथ उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए तैयार हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की इस हफ़्ते मुलाक़ात होने वाली है।
समर्थन
जब साउथ डेकोटा और मोंटाना के चुनाव नहीं हुए थे तो उम्मीदवारी के लिए आवश्यक 2,118 डेलीगेट्स जुटाने में वे ज़रा ही पीछे थे।
पिछले 24 घंटों में बहुत से सुपर डेलीगेट्स ने, जिसमें प्रांतों के गवर्नर और सांसद शामिल हैं, अपना समर्थन बराक ओबामा को देने की घोषणा की है।
और इसके आधार पर माना जा रहा है कि बराक ओबामा ने उम्मीदवारी की दौड़ जीत ली है।
साउथ डेकोटा और मोंटाना में चुनाव होने से पहले ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्केन लुसियाना में दिए गए एक भाषण में कहा है कि अब पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार शुरु हो चुका है।
To know More About Share Market Technical Analysis Click Here For Share Gurukul
No comments:
Post a Comment