Saturday, June 14, 2008

Webinfosys's Hindi News : फ़ाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

बांग्लादेश में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के फ़ाइनल में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक बार फिर आमने सामने होंगी।

बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के कारण भारत को जीत का प्रबल दावेदार बना दिया है।

इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी।

भारत ने अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीते. उसने पाकिस्तान को 140 रनों से और बांग्लादेश को सात विकेट से हराया था।

भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को उम्मीद है कि बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ फ़ाइनल में उन्हें एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाएँगे।

धोनी ने कहा,'' मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूँ। हमने दो मैच खेले और दोनों में ही हमने अच्छी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी की। मैं उम्मीद करता हूँ कि फ़ाइनल में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहेगा।''

भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने आईपीएल की अपनी फॉर्म को बरक़रार रखा है।

भारतीय गेंदबाज़ों की ओर से प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला ने अच्छी गेंदबाज़ी की है।

महेंद्र सिंह धोनी का कहना था,'' हम बढ़े मनोबल के साथ उतरेंगे, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं के मुताबिक़ खेलना होगा।''

भारतीय टीम

महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, यूसुफ़ पठान, इरफ़ान पठान, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, पीयूष चावला, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह गोनी।

पाकिस्तानी टीम

शोएब मलिक (कप्तान), सलमान बट, कामरान अकमल, मिसबाह उल हक़, यूनिस ख़ान, मोहम्मद यूसुफ़, शाहिद अफ़रीदी, फवद आलम, उमर गुल, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज़, नसीर जमशेद, सोहेल ख़ान, राव इफ्तिख़ार, बाज़िद खान और नौमानुल्लाह।


To know More About Share Market Technical Analysis Click Here For Share Gurukul


Back To Index Page

No comments: