रोलाँ गैरो के पिछले दो ख़िताबी भिड़ंत में नडाल से शिकस्त झेलने वाले फ़ेडरर ने मेज़बान मोंफिल्स को 6-2, 5-7, 6-3, 7-5 से हराया।
पहले सेमीफ़ाइनल में रफ़ायल नडाल ने नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-2, 7-6 से हराया।
लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले मौजूदा चैंपियन नडाल लगातार चौथी बार ताज़ अपने नाम कर ब्योन बोर्ग के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सपना संजोए हुए हैं।
दोनों खिलाड़ी पिछले चार फ़ाइनल में आपस में टकरा चुके हैं। जोकोविच को हराने के बाद नडाल ने कहा कि वो अपने सर्वश्रेष्ठ फ़ॉर्म की ओर लौट रहे हैं।
तीन बार के चैंपियन का कहना था, "हो सकता है जिस तरह के मुक़ाबले की उम्मीद मुझे थी, वैसा नहीं रहा। मैं जहाँ चाह रहा था वहाँ शॉट मार रहा था। फ़ोरहैंड और बैकहैंड दोनों पर मैं मज़बूत साबित हुआ।"
कड़ा संघर्ष
फ़ेडरर ने फ़ाइनल में पहुँचने की मुहिम की शुरुआत धमाकेदार की और फ़्रेंच प्रतिद्वंद्वी को पहले सेट में हराने के बाद जोश से भरे दिखाई दिए ।लेकिन मोंफिल्स ने ज़बर्दस्त वापसी की और दूसरे सेट में स्कोर बराबर कर लिया।
तीसरे सेट में फ़ेडरर को ब्रेक मिला और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
चौथे सेट में मोंफिल्स के पास चार ब्रेक प्वाइंट थे और उन्होंने चुनौतीपूर्वक दो मैच प्वाइंट बचाए लेकिन तीन घंटे पाँच मिनट तक चले इस मुक़ाबले में जीत का सेहरा फ़ेडरर के सिर बंधा।
To know More
About Share Market Technical Analysis Click Here For Share
Gurukul
No comments:
Post a Comment