Thursday, June 12, 2008

Webinfosys's Hindi News : बांग्लादेश को बड़े उलटफेर की उम्मीद

बांग्लादेश त्रिकोणीय वनडे सिरीज़ के आख़िरी मुक़ाबले में ज़बर्दस्त फ़ॉर्म में चल रहे भारत के ख़िलाफ़ बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रहा है।

लेकिन भारत को हराने के लिए मेज़बान बांग्लादेश को चमत्कारी प्रदर्शन करना होगा।

त्रिकोणीय वनडे सीरीज में पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत के साथ ही भारत का फ़ाइनल में पहुँचना तय माना जा रहा है।

हालाँकि भारतीय कोच गैरी कर्स्टन ने खिलाड़ियों से कहा है कि वो कमज़ोर मानी जाने वाली मेज़बान टीम से सतर्क रहें।

बांग्लादेश ने पिछले विश्व कप में भारत को हरा कर बड़ा उलटफेर किया था।

बांग्लादेश की टीम पहले मुक़ाबले में पाकिस्तान से पिट चुकी है। इस सूरत में उसके फ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीद तभी बन सकती है जब वह भारत को विशाल अंतर से हरा दे।

बल्लेबाज़ी में गहराई

सचिन तेंदुलकर के नहीं होने के बावजूद युवा भारतीय बल्लेबाज़ पूरे जोश से

अगर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेली भारतीय टीम पर नज़र दौराएँ तो सभी ग्यारह खिलाड़ी बल्ले से जौहर दिखाने में सक्षम हैं।

ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर फ़ॉर्म में हैं। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अर्धशतकीय पारी खेलकर युवराज भी लय पा चुके हैं।

रोहित शर्मा और यूसुफ़ पठान पाकिस्तान के विरूद्ध रंग में नहीं थे लेकिन निचले क्रम में सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

बांग्लादेश की चिंता

इसके विपरीत बांग्लादेश की मुख्य चिंता बल्लेबाज़ी की होगी। उसके गेंदबाज़ों ने 40 ओवर के मैच में पाकिस्तान को 233 रन पर आउट कर दिया था. इसके जवाब में मेज़बान टीम 163 रन ही बना सकी थ

बांग्लादेश के पक्ष में यह बात जाती है कि उसने पिछले पांच मुक़ाबलों में भारत को दो बार शिकस्त दी है।

बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अशरफुल उम्मीदों से भरे हैं। उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उनकी टीम पिछले विश्व कप में भारत को हरा चुकी है और इतिहास से सबक लेते हुए गुरुवार को भी जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

मेज़बान कप्तान ने कहा कि उन्होंने सभी भारतीय खिलाड़ियों से निपटने के लिए रणनीति बनाई है।

संभावित टीम

भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, यूसुफ़ पठान, इरफ़ान पठान, इशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, पीयूष चावला, प्रज्ञान ओझा और एमएस गोनी।

बांग्लादेश: मोहम्मद अशरफुल (कप्तान), मशरफ़े मुर्तज़ा, महमूदुल्लाह, तमीम इक़बाल, आफ़ताब अहमद, अब्दुर रज्ज़ाक, फ़रहद रज़ा, शहरयार नफ़ीस, नजीमुद्दीन, रक़ीबुल हसन, शहादत हुसैन, मुशफ़िक़ुर रहीम, मेहराब हुसैन और डोलर महमूद।

To know More About Share Market Technical Analysis Click Here For Share Gurukul


Back To Index Page

No comments: