Thursday, June 5, 2008

Webinfosys's Hindi News : हिलेरी मैदान से हटने की तैयारी में

हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान में जुटे लोगों का कहना है कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ देंगीं और बराक ओबामा का समर्थन करेंगीं।

इससे डेमोक्रेटिक पार्टी के दूसरे उम्मीदवार बराक ओबामा के लिए रास्ता साफ़ हो जाएगा।

मंगलवार को हुए साउथ साउथ डेकोटा और मोंटाना प्रांतों में हुए चुनावों में बराक ओबामा ने उम्मीदवारी के लिए आवश्यक प्रतिनिधियों का समर्थन जुटा लिया था।

उन्होंने अपने समर्थकों के बीच बाक़ायदा इसकी घोषणा भी कर दी थी।

लेकिन हिलेरी क्लिंटन ने अब तक सार्वजनिक रुप से अपनी हार स्वीकार नहीं की है। अब उनके समर्थक कह रहे हैं कि वे हार स्वीकार करेंगी और बराक ओबामा को समर्थन की घोषणा भी करेंगीं।

इस बीच बराक ओबामा ने एक समिति के गठन की घोषणा कर दी है जो उनके लिए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की तलाश करेगी।

अमरीकी मीडिया का कहना है कि हिलेरी क्लिंटन ने कुछ वरिष्ठ डेमोक्रेट सांसदों से चर्चा के दौरान अपनी हार स्वीकार कर ली थी।

हिलेरी क्लिंटन के प्रचार की कमान संभाले हॉवर्ड वोल्फ़सन का कहना है कि वे शनिवार को मैदान से हटने की औपचारिक घोषणा करेंगी और 'पार्टी की एकता के लिए समर्थन की घोषणा करेंगीं।'

वॉशिंगटन में संवाददाताओ का कहना है कि जब बराक ओबामा अपनी जीत की घोषणा कर रहे थे तब हिलेरी क्लिंटन ने अपने समर्थकों को एक तरह से चकित कर दिया जब अपने भाषण में उन्होंने यह नहीं कहा कि मैदान से हट रही हैं।

संवाददाता का कहना है कि मैदान से हटने की घोषणा में देरी की वजह यह हो सकती है कि वे अपने आपको उपराष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार के रुप में पेश करना चाह रही हों।

समिति

बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए आवश्यक समर्थन जुटाने के बाद उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की तलाश के लिए एक समिति गठित कर दी है।

ओबामा ने जो तीन सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति जॉन केनेडी की बेटी कैरोलिन केनेडी, पूर्व एटोर्नी जनरल एरिक होल्डर और जिम जॉनसन शामिल हैं।

जिम जॉनसन ने 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जॉन कैरी के सहयोगी की खोज में भी अहम भूमिका निभाई थी।

साउथ डेकोटा और मोंटाना प्रांतों में हुए चुनावों के बाद बराक ओबामा ने अपनी जीत की घोषणा कर दी थी।

बहुत से सुपर डेलीगेट्स ने, जिसमें प्रांतों के गवर्नर और सांसद शामिल हैं, अपना समर्थन बराक ओबामा को देने की घोषणा की है।

To know More About Share Market Technical Analysis Click Here For Share Gurukul


Back To Index Page

No comments: