Thursday, June 12, 2008

Webinfosys's Hindi News : अमरीका ने हमले को सही ठहराया

अमरीकी रक्षा विभाग ने अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर किए गए हवाई हमले को न्यायसंगत ठहराया है।

मंगलवार की रात हुए इस हमले में 11 पाकिस्तान के 11 सैनिक मारे गए थे।

पेंटागन ने कहा है कि अमरीकी सेना ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी क्योंकि तालेबान समर्थक लड़ाकों से हुई झड़पों के बाद उन पर हमला शुरु हो गया था।

हालांकि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी सैनिकों की मौत पर खेद जताया है और कहा है कि वहाँ बेहतर संवाद की ज़रुरत है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने हमले की कड़ी निंदा की थी और इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया था।
तालेबान समर्थक छापामारों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही अमरीका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने ग़लती से पाकिस्तानी सैनिकों पर गोलीबारी कर दी.

अमरीका ने माना

अमरीकी सेना ने माना है कि उसी ने यह कार्रवाई की थी।

अमरीका का कहना है कि सीमा में अफ़ग़ानिस्तान की ओर तैनात अमरीकी सैनिकों पर जब तालेबान समर्थकों के हमले शुरु हुए तो जवाब में सेना ने ज़मीनी और हवाई हमले किए।

तालेबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इसमें तालेबान के आठ लड़ाके भी मारे गए हैं।

हालांकि अफ़ग़ानिस्तान की साझा कमान ने अपने बयान में पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का कोई ज़िक्र नहीं किया है।
यह विवाद ऐसे समय में खड़ा हुआ है जब अमरीका और पाकिस्तान इस सवाल पर वैसे भी आमने-सामने हैं कि सीमा पर चमरपंथियों से कैसे निपटा जाए।

पेंटागन के प्रवक्ता ज्यॉफ़ मॉरेल ने कहा, "हमारे पास इस समय जो सूचनाएँ हैं उससे लगता है कि यह पूरी तरह से न्यायसंगत हमला था और अमरीकी सेना ने अपने ऊपर हुए हमले के बचाव में यह हमला किया।"

अमरीका ने कहा है कि अमरीकी सेना ने जो कार्रवाई की वह उसके अधिकारक्षेत्र में था।

लेकिन अमरीकी विदेश विभाग ने इस हमले पर खेद जताते हुए कहा है कि यह घटना याद दिलाती है कि सीमा के दोनों ओर सेनाओं में बेहतर संवाद महत्वपूर्ण है ।

पाकिस्तान नाराज़

इस हमले पर पाकिस्तानी सेना ने नाराज़गी जताई है ।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि "यह पूरी तरह से बेवजह और कायरतापूर्ण हमला है जिसके लिए गठबंधन सेना ज़िम्मेदार हैं।"

प्रवक्ता ने कहा, "इस हमले ने गठबंधन सेना के साथ पाकिस्तान की सहयोग की बुनियाद पर ही चोट कर दी है।" पाकिस्तानी सेना ने इस हमले पर 'कड़ा विरोध' जताया है।

सैनिक गठबंधन (नैटो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इस हमले में गठबंधन सैनिक नहीं बल्कि अमरीकी सैनिक शामिल थे।

इससे पहले भी अमरीकी सेना ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर कई बार मिसाइल हमले किए हैं जिन्हें पाकिस्तान अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानता है।

ये घटना पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर मोहमंद क्षेत्र में हुई जो एक क़बायली इलाक़ा है और अफ़ग़ानिस्तान के कुनड़ प्रांत से सटा हुआ है।

अधिकारियों ने नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर बताया कि मृतकों में से ग्यारह पाकिस्तानी सैनिक हैं।

तालेबान के एक प्रवक्ता का कहना था कि लड़ाई में आठ तालेबान लड़ाके भी मारे गए।




To know More About Share Market Technical Analysis Click Here For Share Gurukul


Back To Index Page

No comments: